पलामू, जुलाई 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन सत्र 2026-29 के 18 पदों के लिए हुए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी सह अधिवक्ता राणा मनोज सिंह ने पलामू क्लब में रविवार को निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष डॉ ठाकुर कन्हैया दयाल सिन्हा और सचिव सुधीर कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी के अनुसार उपाध्यक्ष के पद पर डॉ सत्यजीत गुप्ता, सुधीर अग्रवाल व राजेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर विजय कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव के पद पर शशांक कुमार, नवनीत त्रिपाठी व राहुल मिश्रा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार तिवारी, प्रसेनजीत दास गुप्ता, राजीव मुखर्जी, राजू कुमार शुक्ला, रुपेश सहाय, जितेंदर सिंह, प्...