पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर पांच खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ मेदिनीनगर के सीजेएम की अदालत में वाद दायर किया है। खाद्य पदार्थो के जब्त नमूने प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने संचालकों के खिलाफ वाद दायर किया है। जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों को असुरक्षित बताया गया है। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों के गंभीर बीमार होने का खतरा था। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ समय पूर्व जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, 5 प्रतिष्ठानों ...