पलामू, जुलाई 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 28 जुलाई को पलामू जिले में मतदाताओं की ओर से जमा कराए गए फार्म में 84.87 प्रतिशत को डिजिटाइज करने का काम पूरा कर लिया गया है। जिले के कुल 17,64,947 मतदाताओं में से 14,97,607 मतदाताओं (84.85 प्रतिशत) का सत्यापन बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) पूरा कर लिया गया है। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14,97,927 निर्वाचन प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन (84.87 प्रतिशत) किया जा चुका है जबकि 1607 फार्म का डिजिटाइजेशन अभी शेष है। हालांकि अभी भी 2,65,413 फॉर्म (15.04 प्रतिशत) मतदाताओं ने जमा नहीं कराया है। जिले में 3,45,872 विसंगतियां (19.60 प्रतिशत) भी चिह्नित हुई हैं, जिनके निराकरण की प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अब मात...