पलामू, अगस्त 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। उम्र के जिस पड़ाव पर जीवन को सुकून और अपनापन चाहिए, उसी दौर में पलामू जिले में भी कई बुजुर्गों के हिस्से में लंबी खामोशी आ रही है। घर-गृहस्थी, नौकरी और सामाजिक दायित्वों में सक्रिय जीवन बिताने के बाद अब घर की चारदीवारी में समय काटना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। सोकर या टीवी देखकर दिन कितना गुजरेगा, यह सवाल अब उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। 93 वर्ष की उम्र पार कर चुके मेदिनीनगर के एक बुजुर्ग, जिनका परिवार स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा रहा है, कभी सुबह सब्जी खरीदने पैदल निकल जाया करते थे। अब उम्रजन्य परेशानियों ने कदम रोक दिए हैं। बाहर निकलना कम हुआ तो अकेलापन बढ़ गया। उनके लिए घर में बीतता हर दिन लंबा महसूस होता है। हफ्ते भर पहले डालटनगंज स्टेशन से बरवाडीह जाने के क्रम में दिन...