Palamu News: पथरीली जमीन पर खेती करने की दी जानकारी
पलामू, सितम्बर 29 -- Palamu News: सतबरवा। धुटूआ पंचायत भवन में मंगलवार को पांच दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें पिंडरा, सोहडी, डोड़ाग, सेरंगदाग और धुटूआ के 40 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीसी लक्ष्मी देवी, उपमुखिया दिलीप कुमार भुईयां, उद्यान मित्र मनोज सिंह, मनीष यादव (टीआरआई) और प्रशिक्षक उग्रसेन मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में किसानों को पथरीली जमीन पर खेती, रोग-कीट प्रबंधन, जैविक खाद, उन्नत प्रजाति, रोपण तकनीक, जल प्रबंधन, उत्पादन और विपणन की जानकारी दी गई। किसानों ने पथरीली जमीन में खेती को चुनौतीपूर्ण बताया। डीएचओ सुमन कुमार ने कहा कि सही तकनीक और फसल चयन से पथरीली जमीन पर भी उत्पादन संभव है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: अनानास एवं केला की वैज्ञानिक खेती, प्रसंस्करण एवं विपणन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.