पलामू, जुलाई 7 -- Palamu News: ​पंडवा। प्रखंड के लोहड़ा गांव निवासी पत्रकार अजीत मिश्रा के पिता 86 वर्षीय राजेंद्र मिश्रा का सोमवार की सुबह में निधन हो गया। वह अपने पैतृक आवास लोहडा में अंतिम सांस ली। ​पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वयोवृद्ध राजेंद्र मिश्रा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सुबह 8:30 बजे अंतिम सांस ली। दाह संस्कार सोमवार को कोयल नदी के तट पर किया गया मुखाग्नि पुत्र अजीत मिश्रा ने दी। सामाजिक कार्यकर्ता राजन मेहता, महाराणा प्रताप सिंह, मंजीत कुमार, प्रमोद सोनी, चंद्रेश्वर मेहता, रूपेश मेहता, शिव चौधरी, शिशिर शुक्ला, विवेक सिंह, दिनेश मिश्रा, अंबिका मिश्रा, यशवंत कुमार, अशोक मिश्रा, अजय सिंह, सुहानी कुमारी, रमेश सिंह आदि समेत पत्रकारों ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्...