Palamu News: पत्रकार अरविंद अग्रवाल के निधन पर शोकसभा, दी गई श्रद्धांजलि पत्रकार से चेंबर सदस्य अरविंद अग्रवाल का निधन
पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पत्रकार सह चैंबर के सदस्य अरविंद अग्रवाल का रविवार की रात में मेदिनीनगर सिटी के बेलवाटिका स्थित आवास पर निधन हो गया। सोमवार को मेदिनीनगर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनकी इकलौती पुत्री पल्लवी ने दी। उनके भतीजे किट्टू ने अंतिम समय तक उनका साथ निभाया। वे लंबे समय से इलाजरत थे और हाल में मुंबई से लौटे थे। जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर में डीपीआरओ डॉ असीम की अध्यक्षता में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकार राणा अरुण सिंह अरविंद अग्रवाल के जीवन और पत्रकारिता पर प्रकाश डाला। पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अरविंद अग्रवाल का निधन उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अत्यंत दुखद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.