Palamu News: पड़वा में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत
पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के मुरमा मोड़ के पास शनिवार की शाम बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के मझौली निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्र गौतम सिंह के रूप में हुई है। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। गौतम सिंह बाइक से पड़वा की ओर से अपने गांव मझौली लौट रहा था। इसी दौरान पड़वा-पाटन मुख्य पथ पर मुरमा मोड़ के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित नहर में जा गिरी। हादसे में गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पड़वा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पड़वा थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.