पलामू, जुलाई 29 -- Palamu News: पंडवा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार से ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गीता मेहता और बीडीओ सह सीओ अंजलि मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाना तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख गीता मेहता ने कहा कि सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर ही प्रखंड का सर्वांगीण विकास संभव है। पंचायतों के विकास कार्यों को निर्धारित थीम के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले अन्य प्रखंडों के मुखियाओं से प...