पलामू, सितम्बर 9 -- Palamu News: पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात में चोरों ने एनएच-39 के किनारे स्थित सिंपी ज्वेलर्स का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। इसी रात पास में रहने वाले बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता के घर में भी चोरी की वारदात हुई। ज्वेलर्स दुकान के संचालक पंकज कुमार सोनी, पिता उमा प्रसाद सोनी, ने पंडवा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पंकज सोनी ने बताया कि उन्होंने 8 सितंबर की शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। 9 सितंबर की सुबह करीब 7.30 बजे पड़ोसी दुकानदार गोल्डी वस्त्रालय के संचालक कौशल सोनी ने फोन कर दुकान का ग्रिल का ताला टूटे होने की सूचना दी। यह भी पढ़ें- Siwan News मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत 14.80 लाख रुपये का सामान चोरी दुकान पहुंचन...