Palamu News: पंचतत्व में विलीन हुईं तेतरी चंद्रवंशी, मुखाग्नि देकर रो पड़े पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी
पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी की मां तेतरी चंद्रवंशी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। रेहला स्थित कोयल नदी तट पर पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने अपनी पत्नी को मुखाग्नि दी। जीवनसंगिनी को अंतिम विदाई देने का भावुक क्षण देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इससे पूर्व तेतरी चंद्रवंशी का पार्थिव शरीर गढ़वा स्थित उनके आवास से विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित आरसीयू परिसर लाया गया। यहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.