पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र के मड़वा रोड से बीती रात चोरी हुआ ट्रैक्टर पुलिस ने एक घंटे के अंदर बरामद कर लिया। हालांकि, ट्रैक्टर लेकर भाग रहा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। नौडीहा के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि विनोद विश्वकर्मा का ट्रैक्टर उनके मकान के पीछे खड़ा था। रात करीब दो बजे ट्रैक्टर चालू होने की आवाज सुनकर उनके छोटे बेटे ने बाहर निकलकर देखा तो ट्रैक्टर गायब था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र के सभी रास्तों पर चेकिंग अभियान चलाने के साथ गश्ती तेज कर दी। पुलिस की सक्रियता देखकर ट्रैक्टर लेकर भाग रहा चोर संकरी गलियों से हरिना आहार की ओर जाने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आहार में पलट गया। पुलिस गश्ती ...