पलामू, जुलाई 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। झारखंड अधिविद्य परिषद् की नौंवी और 11वीं की विशेष परीक्षा तीन परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। नौंवीं की परीक्षा गुरुवार तक चलेगी। जबकि 11वीं की विशेष परीक्षा 31 जुलाई तक दोनों पालियों में होगी। बुधवार को सर्वोदय बालिका हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 152 परीक्षार्थियों में 132 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 11वीं की परीक्षा दो केंद्रों में आयोजित हो रही है। गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 81 परीक्षार्थियों में 73 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं ब्राह्मण प्लस-2 हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 325 परीक्षार्थियों में 309 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Palamu News: आठवीं की विशेष परीक्षा में शामिल ...