Palamu News: नेत्र पखवाड़ा पर एमआरएमसीएच से निकली जागरूकता रैली।
पलामू, सितम्बर 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नेत्र पखवाड़ा के तहत बुधवार को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने रैली में हिस्सा लिया और लोगों से मरणोपरांत नेत्रदान के लिए आगे आने की अपील की। रैली जीएनएम भवन से शुरू होकर हमीदगंज होते हुए गोलघर तक पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने नेत्रदान महादान और जीते जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान समेत कई नारे लगाए। रैली के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के महत्व और इसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई। नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि नेत्रदान करने वाले व्यक्ति की आंखें मरणोपरांत भी जरूरतमंद के लिए उपयोगी हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- रिम्स ने 20...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.