Palamu News: नीलगाय से टकराई बाइक, सात वर्षीय बच्चे की मौत
पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर/पाटन। नावाजयपुर थाना क्षेत्र के यज्ञशाला के पास शुक्रवार की शाम नीलगाय से बाइक टकरा जाने से तीन लोग घायल हो गए। हादसे में सात वर्षीय रिशम कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेजा गया। मृतक की पहचान पकरिया गांव निवासी सकेंद्र शर्मा के सात वर्षीय पुत्र रिशम कुमार के रूप में हुई है। घायलों में 30 वर्षीय सकेंद्र शर्मा और 28 वर्षीय उनकी पत्नी रीना देवी शामिल हैं। तीनों डालटनगंज से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यज्ञशाला के पास अचानक नीलगाय से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने बताया कि शाम के करीब साढ़े 6 बजे यह घटना घटित हुआ है। घायलों को अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.