पलामू, सितम्बर 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द शुरू नहीं होने पर जिला प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक रविवार को कचहरी परिसर में मोर्चा अध्यक्ष उदय राम की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने में एक छात्र को Rs.500 खर्च हुआ था। नियुक्ति के मांग को लेकर छात्रों में तीन दिनों तक आमरण अनशन किया था। लेकिन इसके बाद भी नियुक्ति का मामला अधर में लटका हुआ है। जिससे से बेरोजगारों में असंतोष है। कई बेरोजगारों का निर्धारित उम्र सीमा समाप्ति होने के कगार पर है। इस अवसर पर कृष्णा राम मूर्ति, संजय मिस्त्री, अनील राम, प्रेम कुमार, संतोष विश्वकर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...