पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के पांकी रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं की मौत से परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जांच दल गठित करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। गढ़वा निवासी अविनाश दुबे की पत्नी पूजा कुमारी को शुक्रवार शाम चार बजे प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। डॉ. प्रिया सिन्हा की देखरेख में ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। परिजनों के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव के बाद रात करीब 10 बजे पूजा की मौत हो गई। दूसरी महिला सोनम की शनिवार दोपहर करीब एक बजे मौत हुई। परिजनों ने बताया कि तीन दिनों तक इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। अस्पता...