पलामू, अगस्त 6 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू जिले के नावाबाजार अंचल में खनिज लदे वाहनों से कथित, मंथली एंट्री, के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के सामने लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंचल अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की। धरना में शामिल वाहन मालिकों व स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन शाम करीब चार बजे तक चला। इस दौरान वक्ताओं ने प्रखंड व अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पैसे लिए आम लोगों के कार्य नहीं किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: नावाबाजार के सीओ के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत उन्होंने आरोप लगाया कि सीओ के मनमाने रवैये से क्षेत्र की जनता परेशान है। धरन...