पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: विश्रामपुर,  प्रतिनिधि। पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात की चोरी कर ली। घटना 26 अक्टूबर की बताई जा रही है। पीड़ित कृष्ण मुरारी दुबे ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले की जांच और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, घटना के समय घर के लोग बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया। घर लौटने पर दरवाजा टूटा मिला और कमरे में रखे सामान बिखरे पड़े थे। जांच करने पर नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने आवेदन में चोरी गए आभूषणों का ब्योरा भी दिया है।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से चोरी की वारदात का खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। नावा बाजार  थानाप्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आवेद...