Palamu News: नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत
पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के वार्ड चार में लल्लू प्रसाद के घर से तिरूपति सिमेंट दुकान तक चल रहे नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने लगाया है। शुक्रवार को स्थल पर जांच करने के बाद राजीव रंजन ने कहा कि नाली निर्माण में संवेदक, मानक के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। इससे नाली निर्माण की उपयोगिता कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार काम नहीं होने पर पूरे मामले की जानकारी उच्च पदाधिकारियों को दिया जाएगा ताकि आम जनता के सामने आने वाली परेशानी को ससमय दूर कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.