Palamu News: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, गोली व चाकूबाजी में तीन घायल
पलामू, जुलाई 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुई हिंसक घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि 15 से 20 की संख्या में पहुंचे लोगों ने पिस्तौल और चाकू से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। घायलों का इलाज मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच में चल रहा है। चिकित्सकों ने गोली लगने से घायल एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है। घायल 35 वर्षीय सुलेमान मियां, बंदुआ निवासी 45 वर्षीय समीना बीवी तथा 25 वर्षीय मकबूल मियां शामिल हैं। चैनपुर के थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ के विरोध के बाद मारपीट और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.