पलामू, अगस्त 1 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसोत गांव निवासी निरंजन साव को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि शुक्रवार को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में प्राथमिकी कराई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...