पलामू, अक्टूबर 9 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से गुरुवार शाम पुलिस ने एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति के निर्देश पर किशोरी को वन स्टॉप सेंटर और किशोर को बालक गृह भेज दिया गया है। सीडब्ल्यूसी के सदस्य रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोनों का बयान दर्ज किया जाएगा। बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दोनों के परिजनों को उम्र सत्यापन से संबंधित कागजात लेकर समिति कार्यालय बुलाया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें परिजनों को सौंपने पर निर्णय लिया जाएगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार रात एक गांव में ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया था। गुरुवार को ग्रामीण उनकी शादी कराने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर सीडब्ल्यूसी...