Palamu News: नागपंचमी मेला में प्रमुख ने किया स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन
पलामू, अगस्त 17 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रसिद्ध कजरू खुर्द स्थित बक्स बाबा स्थल पर पावन नाग पंचमी के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से किया। प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहना करते हुए आभार जताया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुशहरी में नागपंचमी पर लगा मेला इससे पूर्व प्रमुख सहित सभी अतिथियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.