Palamu News: नशा मुक्त विद्यालय अभियान के लिए प्रखंड स्तर पर गठित होगा टास्क फोर्स
पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में नशामुक्त विद्यालय अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर भी टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह निर्णय उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया। प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स नियमित अंतराल पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण और अनुश्रवण करेगी, ताकि अभियान के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। सभी विद्यालय परिसरों में नशामुक्ति संबंधी जागरुकता बोर्ड लगाए जाएंगे। मुख्य द्वार और विद्यालय की सीमा पर भी नशा निषेध के संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी के प्रतिनिधि और चिकित्सा पदाधिकारियों के प्रतिनिधि शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.