पलामू, अक्टूबर 9 -- Palamu News: छतरपुर। शहर के सड़मा स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में शुक्रवार को नशा मुक्ति सह सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीपीओ प्रशांत कुमार और विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने की। एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने दोपहिया वाहन चालकों से बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने और ट्रिपल राइडिंग से बचने की अपील की। उन्होंने कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: यातायात नियम तोड़ने पर 268 वाहनों का ई-चालान प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि नशा मुक्ति के ...