पलामू, अगस्त 25 -- Palamu News: हुसैनाबाद। देवरी कला पंचायत के पहाड़ी गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह ने केंद्र के नए भवन का उद्घाटन किया। मौके पर पूर्व मुखिया रामाशंकर चौधरी, पूर्व मुखिया सह राजद के हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष सुदेश्वर राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपायुक्त और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देश के अनुसार अब आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सरकारी भवन में किया जाएगा। इससे पहले पहाड़ी गांव का केंद्र सेविका के निजी आवास से संचालित हो रहा था। नवनिर्वाचित सेविका संगीता कुमारी (देवी) ने उच्चाधिकारियों के निर्देश का पालन करते हुए केंद्र को नवनिर्मित सरकारी भवन में स्थानांतरित कराया। पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी भवन में केंद्र शुरू होने से बच्...