Palamu News: नम आंखों से दी गई भगवान श्रीगणेश को विदाई
पलामू, सितम्बर 26 -- Palamu News: नम आंखों से दी गई भगवान श्रीगणेश को विदाई मेदिनीनगर। शहर के सुदना देवी मंडप में आयोजित 10 दिवसीय श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव का शुक्रवार को भगवान श्रीगणेश की विसर्जन शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भगवान श्रीगणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए कोयल नदी के शिवाला घाट पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीगणेश के जयकारे लगाते रहे। घाट पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान की वंदना और आरती की। इसके बाद नम आंखों से भगवान श्रीगणेश को विदाई दी गई और उनकी प्रतिमा को कोयल नदी में विसर्जित किया गया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: भक्तों ने भगवान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.