Palamu News: नन्हे कलाकारों ने रंगोली से बिखेरी प्रतिभा की चमक
पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: विश्रामपुर। शहर के मॉडन संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे रंगों से सजी मनमोहक रंगोलियों ने विद्यालय परिसर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर के जरिए एक से बढ़कर एक आकर्षक आकृतियां उकेरीं। विद्यालय के निदेशक राहुल जैकब ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं। रंगोली जैसे आयोजनों से बच्चों की कला, कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.