Palamu News: नन्हा सा दिल कार्यक्रम के प्रथम चरण अब तक 18 बच्चों के हृदय की हुई सर्जरी
पलामू, जुलाई 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में नन्हा सा दिल कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत चिह्नित 24 बच्चों के हृदय ऑपरेशन कराने की प्रक्रिया जारी है। अब तक 18 बच्चों की हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक कराई जा चुकी है। सभी ऑपरेशन हैदराबाद स्थित सत्य साईं संजीवनी हृदय संस्थान में हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बच्चों के ऑपरेशन के साथ उनके अभिभावकों के घर से हैदराबाद तक आने-जाने, भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जा रही है। पलामू के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार कार्यक्रम के तहत जिले में बच्चों की स्क्रीनिंग कर हृदय रोग से संबंधित मामलों की पहचान की जा रही है। चिह्नित बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उपचार के लिए हैदराबाद भेजा जा रहा है। इस दौरान इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.