पलामू, अगस्त 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में शहरी परिवहन और नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए 6 करोड़ 7 लाख रुपये आवंटित किया है।

विकास कार्य का विस्तार इस राशि से नगर निगम के सभी 35 वार्डों में सड़क, गली, पीसीसी पथ, नाली और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। नगर आयुक्त रंजीत लाल ने बताया कि विकास कार्यों में जरूरतमंद क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। कुल राशि में शहरी परिवहन मद के तहत 2 करोड़ 25 लाख रुपये तथा नागरिक सुविधा मद के तहत 3 करोड़ 82 लाख रुपये खर्च होंगे। शहरी परिवहन योजना के तहत सड़क, गली और पीसीसी पथ का निर्माण कराया जाएगा, जबकि नागरिक सुविधा मद से सड़क, नाली, गली सौंदर्यीकरण और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।

नगर निगम बोर्ड की बैठक नगर...