Palamu News: नगर निगम बोर्ड की बैठक आज, कई विकास योजनाओं पर लगेगी मुहर
पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम बोर्ड की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। बैठक को लेकर एजेंडा तय कर लिया गया है। इसमें शहर के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा होगी। योजनाओं को बोर्ड की सहमति के बाद पारित किए जाने की संभावना है। इनके क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभाग से आवंटन भी प्राप्त हो चुका है। नगर आयुक्त रंजीत लाल ने बताया कि बैठक में सड़क, परिवहन, नागरिक सुविधाओं और सार्वजनिक शौचालय समेत शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। योजनाओं पर सहमति बनने के बाद संबंधित वार्डों में इनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय जरूरतों के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.