पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में स्थित एनएच-39 के चियांकी से सिंगरा खुर्द तक के खंड में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड़्डों में बारिश और नाली का पानी जमा होने के कारण लगातार गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। टेंपो व अन्य छोटी गाड़ियां गड्ढे में फंसकर पलट जा रहे हैं जबकि बाइक सवार गड्डे से बचने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त होकर जान गंवा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त रंजीत लाल ने एनएच डिविजन के कार्यपालक अभियंता को शुक्रवार को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से गड्डे की समस्या दूर करने का निर्देश दिया है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके। यह भी पढ़ें- Palamu News: मेदिनीनगर नगर निगम की तेजी से बढ़ रही आबादी, जन-सुविधाओं के विकास की रफ्तार ...