पलामू, अगस्त 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला आपूर्ति विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा की और एनएफएसए, जेएसएफएसएस, राशन कार्ड, धान अधिप्राप्ति, सीएमआर जमा, चना-दाल वितरण और सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी योजना का लाभ शत-प्रतिशत रूप से लाभुक तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अयोग्य राशन कार्ड हटाए जाने के बाद नए राशन कार्ड के लिए प्राप्त पात्र आवेदनों का सत्यापन नियमानुसार शीघ्र पूरा कर कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र लाभुक राशन की सुविधा से वंचित नहीं होने चाहिए। आवेदन से लेकर सत्यापन और कार्ड निर्गत करने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी य...