Palamu News: नए मतदाताओं का नाम जोड़ने पर दिया विशेष बल
पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: पाटन। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत फॉर्म-6 भरने और डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के लिए बुधवार को नावाखास पंचायत सचिवालय में विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और मतदाता सूची में सुधार से संबंधित आवेदन लिए गए। बूथ संख्या 275, 288, 283, 255, 263, 274 और 264 समेत अन्य बूथों से तीन दर्जन से अधिक मतदाताओं के फॉर्म-6 प्राप्त हुए। छतरपुर एसडीएम सह प्रोबेशनर आईएएस ऋत्विक मेहता के निर्देश पर सीओ आशीष कुमार ने कैंप का आयोजन कराया। सुपरवाइजर ब्रजेश कुमार, श्यामसुंदर सिंह, निरंजन सिंह और मनोज कुमार की देखरेख में बीएलओ सबिता कुमारी, कुंवर कुमारी, पूजा, ममता देवी, बसंती देवी, रूबी देवी, मंजू देवी और सतवंती देवी ने घर-घर जाकर फॉर्म-6 संग्रहित किए। यह भी पढ़ें- Palamu News: एसआइआर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.