पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने ऐतिहासिक पलामू किला एवं कमल दह झील घूमने के लिए वन विभाग की ओर से प्रति वाहन 1950 रुपए शुल्क निर्धारित किए जाने का विरोध किया है। उन्होंने टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर से शुल्क व्यवस्था पर है पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया किया है। उन्होंने कहा कि शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार नहीं किया जाएगा तो आंदोलन किया जाएगा। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि पलामू किला ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व का स्थल है। पहले लोग बाइक, ऑटो, चारपहिया ,मिनी बस से आसानी से वहां पहुंचते थे। नई व्यवस्था के तहत पंजीकृत जंगल सफारी से ही किले तक जाने की अनुमति और भारी शुल्क के कारण पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने नई शुल्क व्यवस्था को हटाने की मांग क...