Palamu News: धान पटवन के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
पलामू, अक्टूबर 5 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव में सोमवार सुबह धान की फसल की पटवन के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय पारस पति सिंह की मौत हो गई। पारस सुबह करीब आठ बजे धान के खेत में पानी देने के लिए घर से निकला था। पटवन के दौरान वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर खेत में गिर पड़ा। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसे देखा और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और पारस को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पारस की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक जमारी गांव निवासी लाल बिहारी सिंह का पुत्र था। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.