पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव में बुधवार को घर के बगल स्थित धान के खेत से 35 वर्षीय महिला का शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। महिला मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे दुर्गापूजा पंडाल देखने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद से वह लापता थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने एनएच-39 जाम कर दिया था। ग्रामीणों ने सुबह पांच से आठ बजे तक सड़क जाम रखी। पुलिस के समझाने पर जाम हटाया गया, लेकिन सुबह करीब 10 बजे दोबारा जाम लगा दिया गया। इससे पड़वा मोड़ से गढ़वा रोड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- Palamu News: नेशनल हाइवे 39 टेंपो पलटने से महिला सवार की मौत देर शाम में जाम हटाया गया। घटना की सूचना पर बुधवार की सुबह नावाबाजार के थाना प्रभारी संजय यादव पहुंचे।...