पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: धनतेरस पर पलामू में 100 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान, एसडीपीओ को सुरक्षा कमान मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। धनतेरस पर गुरुवार को पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर समेत जिले के विभिन्न शहरों के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। कारोबारियों के अनुसार, इस बार धनतेरस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल, सोना-चांदी के आभूषण, हीरे, मूर्ति एवं सिक्के, बर्तन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर विशेष तैयारी की गई है। सुबह से देर रात 11 बजे तक खरीदारी होने की संभावना है। बाजार में संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और साफ-सफाई प्रशासन एवं नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती होगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू में 15 करोड़ से अधिक की होगी इलेक्ट्रॉ...