पलामू, जुलाई 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर। तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी मोड़ के समीप सोमवार को दोपहर में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल का मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घायल की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुदरी गांव निवासी इकबाल अंसारी, सतबरवा के कसियाडीह गांव निवासी रामधनी साहू तथा उनके पोते मनीष कुमार के रूप में हुई है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार ने घायलों का फर्द ब्यान लेते हुए संबंधित थाना में भेज दिया है। उन्होंने बताया फर्द ब्यान के अनुसार रामधनी साहू अपने पोते के साथ किसी काम से पांकी जा रहे थे। बेदानी मोड़ के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक सीधे टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग...