पलामू, जुलाई 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज के समीप गुरुवार देर रात हुई चोरी की घटना मामले में दो पेशेवर चोर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता निवासी 23 वर्षीय मोहित कुमार और 25 वर्षीय राधे कुमार उर्फ राधे डोम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर डेल कंपनी का लैपटॉप, आईफोन-13 तथा घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। छापेमारी में थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, पुलिस अवर निरीक्षक अमित द्विवेदी, सहायक अवर निरीक्षक संदीप कुमार राम तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...