पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तड़के करीब ढाई बजे मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में 73 भैंस-भैंसा जब्त की हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो कंटेनर भी जब्त किया है। साथ ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के अजीम और मो. फरजान तथा लोहरदगा के तैमुरू कुरैशी, मो. राजा, इरसाद अंसारी और गुलजार अंसारी के रूप में किया गया हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशन में गुप्त सूचना का सत्यापन करते हुए कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: डीसीएम पर लदे 30 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार छापामारी दल का नेतृत्व मेदिनीनगर सदर अनुमंडल के एसड...