Palamu News: देवरी ओपी में शांति समिति ने की दुर्गापूजा पर विमर्श
पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: देवरी ओपी में शांति समिति ने की दुर्गापूजा पर विमर्श हुसैनाबाद। दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर देवरी ओपी परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक कर सौहार्द से त्योहार मनाने पर विमर्श किया गया। अध्यक्षता ओपी प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, डीजे संचालक और पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए। ओपी प्रभारी ने सरकार व प्रशासन की गाइडलाइन की जानकारी देते हुए जुलूस, पूजा कार्यक्रम और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन करने को कहा। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Purnia News: दुर्गापूजा में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, कमेटियों को रखने होंगे वॉलं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.