पलामू, अगस्त 2 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित देवगन धाम के बतरे डैम से शनिवार को बरामद धर्मेंद्र राम के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। धर्मेंद्र की पत्नी वार्ड सदस्य हैं। छतरपुर के थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि मामले की जांच मानवीय एवं तकनीकी दोनों आधारों पर शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र राम 31 जुलाई की शाम गांव के कुछ लोगों के साथ घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। यह भी पढ़ें- Palamu News: बतरे डैम से आंगनबाड़ी सेविका का शव मिला उनके मोबाइल पर घंटी बज रही थी, पर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया...