पलामू, सितम्बर 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के सफल और भव्य आयोजन को लेकर मंगलवार को पनेरीबांध स्थित मंदिर परिसर में मां दुर्गा पूजा शक्ति संघ पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मानंद पाठक ने की, जबकि संचालन अमित अग्रवाल ने किया। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। साथ ही आगामी दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बिशनपुर सार्वजनिक दुर्गापूजा के नई कमिटी का गठनबैठक का विवरण बैठक में पूजा समिति के पूर्व महामंत्री अमित अग्रवाल ने पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किया। उन्होंने आयोजन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव दिए। ...