पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल के पांच थाना क्षेत्रों में 113 पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसडीपीओ चिरंजीव मंडल ने बताया कि विश्रामपुर में 20, पांडू में 20, नावा बाजार में 25, रेहला में 26 और उंटारी रोड में 22 स्थानों पर बड़े पैमाने पर दुर्गापूजा का आयोजन हो रहा है। सभी पूजा समितियों को शांति समिति की बैठक में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। पंडालों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र लगाने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बालू और पानी से भरी बाल्टियां रखने की हिदायत दी गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: दुर्गा पूजा में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, बिना लाइसेंस नहीं लगेगा पंडाल भीड़भाड़ वाले पंडालों में महिला-पुरुषों के लिए प्रवेश ...