Palamu News: दीवाली-छठ आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ रोटरी स्कूल परिसर
पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के चैनपुर स्थित रोटरी स्कूल में शनिवार को दीवाली की खुशी व छठ संबंधी श्रद्धा, महता और उल्लास को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं ने भगवान भास्कर और छठी मइया को समर्पित पारंपरिक गीतों, आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। सूप, दउरा, फल, दीप और पूजन सामग्री से सजी झांकियों ने छठ की परंपरा को जीवंत किया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें 400 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में वंश राज, आयुषी दुबे व अन्वी तिवारी ने क्रमश: टॉप थ्री रैंक हासिल किया। उपासना शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग में समीक्षा गुप्ता, अनीषा गुप्ता और आदित्य कुमार ने टॉप-3 स्थान हासिल किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.