पलामू, अक्टूबर 30 -- Palamu News: दीपावली को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, घरों को आधुनिक लुक देने में जुटे लोग यह भी पढ़ें- Chatra News: सजावट के सामानों की बढ़ी मांग, मेड इन इंडिया लाइट्स बनी पहली पसंद मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दीपावली नजदीक आते ही पलामू जिले में घरों को सजाने-संवारने की तैयारी तेज हो गई है। लोग नए घर खरीदने, निर्माणाधीन मकानों को अंतिम रूप देने और पुराने घरों को आधुनिक लुक देने में जुटे हैं। मेदिनीनगर के मुख्य बाजारों में पेंट, पुट्टी, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइल्स और सजावट के सामान की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और उपहार भी दे रहे हैं। ग्राहक घरों को आकर्षक बनाने के लिए आधुनिक डिजाइन के फर्नीचर, पेंट-पुट्टी, टाइल्स, बाथरूम डेकोरेशन आइटम और पूजा घर के लिए मंदिर खरीद रहे हैं। क...