Palamu News: दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: विश्रामपुर। दीपावली को लेकर विश्रामपुर क्षेत्र के बाजारों में शनिवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, रंग-बिरंगी झालर, सजावटी सामान, मिठाई, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं और पूजन सामग्री की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखी जा रही है। विश्रामपुर, रेहला, नावाबाजार, ऊंटारी, पांडू आदि बाजार में शनिवार को काफी भीड़ रही। लोग घरों की साफ-सफाई और सजावट के लिए जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। महिलाएं रंगोली के रंग, बंदनवार और अन्य सजावटी सामान खरीदने में जुटी हैं। बच्चों में भी दीपावली को लेकर खासा उत्साह है। बाजारों में पटाखों की दुकानें भी सज गई हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: दीपावली आज, बाजारों में उमड़ी खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.