पलामू, अगस्त 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी प्रखंड के तरवाडीह गांव में रविवार को भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आरएन सिंह की प्रतिमा का अनावरण पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने किया।

श्रद्धांजलि सभा इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भट्टाचार्य समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प-माला अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आरएन सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समतावादी समाज और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में लगा दिया। पलामू में सामंती जुल्म और जमींदारी प्रथा के खिलाफ जनआंदोलनों को तेज करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। भट्टाचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा, रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार...